Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

श्याम महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा में उमड़े हजारों श्याम भक्त, कृष्णा प्रसाद ने की पूजा-अर्चना

आसनसोल । गुरुवार श्याम महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा में युवा भाजपा नेता, सह समाजसेवी , व्यवसायी, धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

उन्होंने मंगूशाव मोड़ से रहालेन श्याम मंदिर तक यात्रा में हिस्सा लिया और श्याम बाबा के दरबार में पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। कृष्णा प्रसाद ने बड़ा ध्वजा लेकर कुछ दूर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में उनके शामिल होने से श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग भर गया। श्रद्धालुओं ने कृष्णा प्रसाद के साथ सेल्फी भी लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *