आसनसोल में 9 जनवरी से पुस्तक मेला, 300 कलाकार करेंगे प्रस्तुति
आसनसोल । युव शिल्पी संसद द्वारा आसनसोल के पोलो मैदान में 9 जनवरी से 18 जनवरी तक 42 वां पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 120 स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें बंगला, अंग्रेजी और हिंदी भाषा की किताबें उपलब्ध होंगी। 300 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें से ज्यादातर आसनसोल या आसपास के इलाके से होंगे। मेले में क्विज प्रतियोगिता, सेट एंड ड्रॉ कंपटीशन और संगीत अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे। उक्त बात की जानकारी पत्रकार सम्मेलन कर पत्रकारों को दी गई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 9 जनवरी को दोपहर 2 बजे पुस्तक मेला का उद्घाटन किया जाएगा। 10 जनवरी से 18 जनवरी तक होने वाले पुस्तक मेला में 16 जनवरी को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं 18 जनवरी को सीट एंड ड्रॉ कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता भी कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल प्रतिभागियों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए सीट एंड ड्रॉ कंपटीशन को मैदान में किया जाएगा। 17 तारीख को संगीत अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा जिसमें साग्निक सेन अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे। वही 18 तारीख को दीप चटर्जी अपने प्रस्तुति पेश करेंगे। 13 तारीख को शाम 6.30 बजे से इस साल पहली बार एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। देश के जिन महान व्यक्तियों ने देश पर अपनी जान लुटाई या फिर जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया। ऐसे महान लोगों की कहानी सुनाई जाएगी, जैसे कि हमारे आने वाली पीढ़ी उत्साहित और प्रेरित हो सके। पुस्तक मेले के सभी दिन मिलकर 300 के आसपास कलाकार अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे जिनमें से ज्यादातर कलाकार आसनसोल या आसनसोल के आसपास के इलाके से होंगे। इस पुस्तक मेले में लगभग 120 स्टाल लगाए जाएंगे। लड़का के पुस्तक मेले में बंगाल और अंग्रेजी भाषा के स्टाल लगाए जाएंगे वहीं उर्दू के स्टॉल के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुत कोशिश करने के बावजूद उर्दू का स्टॉल लगाने के लिए कोई उपलब्ध नहीं हुआ उन्हें कहा कि हिंदी भाषा की किताबों के भी स्टाल लगाए जाएंगे। इस बार रामकृष्ण मिशन और इस्कॉन की तरफ से भी स्टाल लगाए जाएंगे। वहीं लिटिल मैगजीन के लिए 26 टेबल रहेंगे और अग्निशमन की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। वही 14 फूड स्टाल लगाए जाएंगे।













