Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

वैभवी टाइनी टाइट्स का वार्षिक कार्यक्रम प्रारम्भ, 20 जनवरी को पुरस्कार वितरण

आसनसोल । गुरुवार वैभवी टाइनी टॉट्स का 7 दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम का शुरुआत बर्नपुर शाखा के क्रीड़ा प्रतियोगिता के साथ आरम्भ हो गया, आज 8 जनवरी बर्नपुर शाखा के करीब 100 बच्चो ने विभिन्न प्रकार के क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लिया, रवीन्द्र नगर दुर्गा पूजा मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कल 9 जनवरी को भी इसी स्थल पर 125 बच्चे भाग लेंगे। वही 13-15 जनवरी तीन दिनों तक चक्रवर्ती मोड़ सखा का क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 16 जनवरी को धादका शाखा का क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । वैभवी टाइनी टॉट्स का वार्षिक उत्सव उत्तपात 2026 का आयोजन रंगारंग कार्यक्रम के साथ रवींद्र भवन में 20 जनवरी दोपहर 1.30 बजे से आरंभ होगा, इसी दिन तीनों शाखा के बच्चों को क्रीड़ा प्रतियोगिता के अलावा साल भर की कई अन्य उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
वैभवी टाइनी टॉट्स के कर्णधार जगदीश बागड़ी ने बताया कि अब वैभवी टाइनी टाइट्स की छात्रों की संख्या 500 पार कर चुकी है और यह पश्चिम बंगाल के सबसे बड़ी प्ले स्कूल बन चुकी है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *