Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में 21वीं शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 600 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

आसनसोल । आसनसोल के रामसाएर मैदान में शुक्रवार से सब पेयेछिर आसर की तरफ से 21वीं शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस कैंप में 25 स्कूलों के लगभग 600 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी तथा इस कैंप के चेयरमैन गुरुदास चटर्जी, आसर के मुख्य केंद्र के सेक्रेटरी जयदेव बारुई, आसर के अध्यक्ष सचिन राय, कैंप अध्यक्षा शर्मिला बनर्जी, आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास के अलावा तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे। इस बारे में इस कैंप के आयोजक माधव राय ने बताया कि बीते 20 वर्षों से उनके संस्था की तरफ से इस तरह का शारीरिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस बार का यह शिविर तीन दिवसीय है, इसमें 25 स्कूलों के लगभग 600 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में शिविर के संपादक और विशिष्ट खिलाड़ी गोविंद मुकिम को सम्मानित किया गया। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की तरफ भी प्रेरित करें।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *