निगम के दिहाड़ी सफाई कर्मचारियों ने की मांग, प्रोविडेंट फंड जमा करने की मांग
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम में काम करने वाले दिहाड़ी सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार अपनी विभिन्न मांगो के समर्थन में नगर निगम का रुख़ किया। सफाई कर्मचारियों के नेता रवि हांड़ी ने कहा कि वे अपनी मांगों के समर्थन में नगर निगम में दरखास्त करने आए हैं।
उनकी मांग है कि उनका प्रोविडेंट फंड जमा किया जाए, उन्हें दिहाड़ी नहीं कैजुअल श्रमिक के तौर पर रखा जाए और स्थाई परिचय पत्र बनाया जाए।













