Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ओबीसी मोर्चा ने जिला शासक को सौंपा ज्ञापन, अधिकारों की मांग

आसनसोल । भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के नेता शंकर चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसके पहले शंकर चौधरी के नेतृत्व में एक सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने ओबीसी मोर्चा की आवश्यकता और इसके कार्यों को लेकर अपनी बात रखी। शंकर चौधरी ने कहा कि ओबीसी मोर्चा को बढ़ाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए मंडल कमीशन के समय से ओबीसी में आने वाले लोगों के साथ सौतेला आचरण किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी के अंतर्गत आने वाले लोगों को उनके अधिकार नहीं मिले हैं, इसलिए ओबीसी मोर्चा की जरूरत पड़ी। शंकर चौधरी ने कहा कि 2018 में राज्यसभा में ओबीसी बिल पास हुआ, लेकिन कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दावा था कि जो पांच सदस्य कमेटी बनने वाली थी, उसमें एक अल्पसंख्यक और एक महिला को रखा जाए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह कहा गया कि महिला को तो रखा जा सकता है, लेकिन धर्म के आधार पर किसी भी व्यक्ति को नहीं रखा जाएगा।
शंकर चौधरी ने बताया कि आज यह ज्ञापन ओबीसी के अंतर्गत आने वाले लोगों को उनके अधिकार देने के लिए दिया जा रहा है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *