Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नेताजी कप का सादगी से आगाज, कई नए खिलाड़ियों को मिला मौका

बर्नपुर(भरत पासवान)। नेताजी स्पॉटिंग क्लब की ओर से त्रिवेणी मोड़ ग्राउंड में नेताजी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शुक्रवार को टूर्नामेंट का काफी सादगी के साथ शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच भगत सिंह इलेवन और डामरा इलेवन के बीच हुआ। टूर्नामेंट के पहले मैच के दौरान उपस्थित समाजसेवी दीपक तोदी, क्लब के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, शंभु अग्रवाल, पार्षद अशोक रुद्र सहित अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मैच में भगत सिंह इलेवन के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए डामरा इलेवन को पराजित किया। वही इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने के पहले चार टीमों का दोस्ताना मैच भी हुआ था। जिसमें सीआईएसएफ की टीम ने हीरापुर पीएस को हराया था। वहीं दूसरे मैच में बर्नपुर भेटरन ने आरपीएफ को हराया। सीआईएसएफ और बर्नपुर भेटरन के मध्य फाइनल मैच 11 को खेला जाएगा। 11 को फाइनल मैच होगा। इसमें क्लब के सचिव अमित सिंह, मिथिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *