रक्तदान के साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर श्री राम कथा का श्रद्धालुओं ने किया श्रवण
बर्नपुर(भरत पासवान)। श्री नरसिंहबांध बालाजी धाम की ओर से विशाल हनुमान ध्वजा पदयात्रा के उपलक्ष्य पर एसएसपी ग्राउंड में आयोजित श्री रामकथा के दौरान शुक्रवार को रक्तदान शिविर और धाम में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान बर्नपुर वोलेंट्री ब्लड डोनर्स की सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन कथास्थल पर हुआ, जिसमें कुल 24 लोगों ने रक्तदान किया। उन्हें प्रमाणपत्र देकर उन्हें समान्नित किया गया। इस दौरान नरेश अग्रवाल, दीपक तोदी, पवन गुटगुटिया, सुमन गुहा, शिवनाथ वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। वही श्री राम कथा के दौरान पूज्य श्री राममोहन महाराज जी ने कहा कि सत्संग का सुख एक पल का भी हो तो स्वर्ग का आनंद मिलता है। कवीर दास जी कहते है, बैकुंठ तो है, मगर उनकी कथा नहीं है, लेकिन पृथ्वी पर कथा है, तो प्रभु भी साथ है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ कर अपनी ज्ञान नहीं देना चाहिए। जबतक सलाह नहीं मांगा जाए, तबतक नहीं देना चाहिए। वही इस कथा के दौरान पवन भाई जी, सोनू भाई जी, धाम के संचालक संतोष भाई जी, मुख्य यजमान धर्मेंद्र मित्तल, बबिता देवी मित्तल, पवन अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विमल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।













