मारवाड़ी सम्मेलन ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल, मंत्री मलय घटक ने की शिरकत
आसनसोल । पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा की ओर से आसनसोल जीटी रोड स्थित संकट मोचन महावीर स्थान मंदिर में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरूदास चटर्जी, आसनसोल दक्षिण थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज कौशिक कुंडू, आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, मारवाड़ी समाज के अभिभावक नथमल शर्मा, वार्ड 44 के तृणमूल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंत्री मलय घटक ने बताया कि पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की आसनसोल शिल्पांचल शाखा के द्वारा इस कंबल वितरण कार्यक्रम करने के लिए उन्होंने उनके सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया, क्योंकि इन दिनों रात के समय तापमान काफी ठंडा रहता है।
इस प्रकार की कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद लोगों को कंबल बाटकर उन्होंने नेक कार्य किया है। गर्मी के समय शीतल जल धारा का वितरण करना हो या अन्य जरूरी सामानों का, जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण करना सब समय मारवाड़ी समाज इन सब कार्यों में आगे रहता है, इसके लिए मैं उनके समाज को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।
वहीं नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी इस कार्य को करने के लिए संस्था का अपनी ओर से आभार व्यक्त किया। मारवाड़ी सम्मेलन शाखा की ओर से सर्वप्रथम मंत्री मलय घटक एवं अन्य अतिथियों को उतरीय पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया । शाखा की ओर से शाखा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने शाखा के द्वारा पूरे वर्ष सामाजिक क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम को आम लोगों के बीच में रखा। शाखा के सचिव अनिल मोहनका एवं सदस्य शंकर शर्मा, विजय मखारिया, आनंद अग्रवाल, अभिषेक केडिया, मनोज वैद्य, मनोज अग्रवाल, दीपू माखरिया, विजय सन्तोरिया, विकास भूत, आशीष केडिया, गोकुल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल आदि सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन शाखा के कोषाध्यक्ष आनंद पारीक ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए, महावीर स्थान सेवा समिति का भी आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।













