*सोमनाथ धाम में स्वाभिमान पर्व का आयोजन*
गुजरात के सोमनाथ धाम में 11 जनवरी 2026 को स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व इस पवित्र मंदिर के ध्वंस और पुनर्निर्माण की 1000 वर्ष पुरानी गाथा को दर्शाता है। सोमनाथ मंदिर 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भारतीय इतिहास एवं संस्कृति की पहचान है।
इतिहासकारों का मानना है कि इस मंदिर पर 17 बार हमला हुआ और मुगलों ने इसे लूटा था। इस हमले के एक हजार वर्ष पूरे हो रहे हैं। 2026 में ही सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
सोमनाथ महादेव मंदिर ज्योतिर्लिंग होने के साथ-साथ सनातन संस्कृति व आध्यात्मिक गौरव की अक्षुण्ण विरासत भी है। बीते हजार वर्षों में इस मंदिर पर कई हमले हुए, लेकिन यह हर बार उठ खड़ा हुआ। यह हमारी सभ्यतागत अमरता और कभी हार न मानने की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है।













