विनीता श्रीवास्तव बनी मुरादाबाद की नई डीआरएम
आसनसोल(भरत पासवान)। आसनसोल की डीआरएम रही विनीता श्रीवास्तव का ट्रांसफर मुरादाबाद की नई डीआरएम के पद पर किया गया है। 10 जनवरी, 2026 को रेलवे बोर्ड द्वारा आदेश पत्र जारी कर विनीता श्रीवास्तव को मुरादाबाद की नई डीआरएम का पद सौंपा गया है। सूत्रों के अनुसार विनीता श्रीवास्तव ने मानवता के आधार पर इस डिविजन में उनकी पोस्टिंग करने की अपील की थी। जिस पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है। 10 जनवरी, 2026 को रेलवे बोर्ड के अंडर सेक्रेटरी /ई ओ 3 दिवाकर दत्त रोदुला ने आदेश पत्र जारी किया है। गौरतलब है कि उनका ट्रांसफर वेस्ट सेंट्रल रेलवे में किए जाने का आदेश जारी किया गया था लेकिन विनीता श्रीवास्तव के आवेदन पर उन्हें मुरादाबाद की नई डीआरएम बनाया गया है।













