Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अभिनव गिनी हाउस में लकी ड्रॉ कंपटीशन के विजेताओं को उपहार

आसनसोल । आसनसोल के राहा लेन इलाके में जीटी रोड के किनारे स्थित अभिनव गिनी हाउस में लकी ड्रॉ कंपटीशन के विजेताओं को उपहार दिए गए। यह कंपटीशन बीते कुछ समय से चल रहा था और आज उसके विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। विजेताओं में आसनसोल, डिसेरगढ़, धनबाद आदि इलाकों के लोग शामिल थे। उन्हें गोल्ड कॉइन और सिल्वर कॉइन प्रदान किए गए। डॉक्टर अनुपम नायक, जो मूल रूप से आसनसोल निवासी हैं और वर्तमान में धनबाद में कार्य कर रहे हैं, ने कहा कि उन्होंने अभिनव गिनी हाउस से गहने खरीदे थे और उनका नाम लकी ड्रा में आया था। उन्हें एक सिल्वर कॉइन मिला है और वह बहुत खुश हैं।
अभिनव गिनी हाउस के मालिक प्रदीप केसरी ने कहा कि यह लकी ड्रॉ कंपटीशन पूरे भारतवर्ष में हो रहा था और उन्होंने अपने ग्राहकों के लिए भी यह कंपटीशन रखा था। कुल 14 ग्राहकों को आज पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि नए साल में सभी सुख और समृद्धि के साथ रहें और सबके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *