एबीवीपी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
आसनसोल । रविवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से धादका रोड स्थित उनके कार्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन एबीवीपी के सह-संयोजक प्रवीण यादव, जिला संयोजक आयुष तिवारी, सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा और बंगाल संयोजक आकाश जोशी ने किया।
प्रवीण यादव ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और इससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान करने की अपील की। एबीवीपी के इस रक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया।













