Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

26 वा विशाल हनुमान ध्वजा पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, देवी – देवताओं की मनमोहक झांकियों से इलाका हुआ भक्तिमय

बर्नपुर(भरत पासवान)। श्री नरसिंहबांध बालाजी धाम ट्रस्ट द्वारा रविवार की सुबह नरसिंहबांध स्थित बालाजी धाम से संतोष भाई जी के तत्वाधान में 26 वा विशाल हनुमान ध्वजा पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान हाथों में निशान लेकर हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों में जमकर जयकारा लगाया। वहीं ध्वजा पदयात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों से साधु- संत सम्मिलित हुए। वहीं ध्वजा पदयात्रा में राधा कृष्ण, बजरंगबली सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही इसमें कई वाद्ययंत्रों, ढोल नगाड़े, ताशे की धुन के बीच श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा इलाका भक्ति के रंग में रंग गया। ध्वजा पदयात्रा नरसिंहबांध बालाजी धाम से शुरू होकर बर्नपुर बस स्टैंड, हीरापुर थाना, बारी मैदान समीप स्टेशन रोड से होकर शिव स्थान मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने साधु- संतो का दर्शन किया। इसके पश्चात ध्वजा पदयात्रा स्टेशन रोड, त्रिवेणी मोड़, चित्रा मोड़, आसनसोल कोर्ट, एसबी गोराई रोड, बीसी कॉलेज आदि क्षेत्रों की परिक्रमा कर वापस नरसिंहबांध बालाजी धाम पहुंच समाप्त हुई।  इस विशाल ध्वजा पदयात्रा में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वहीं 26 वा विशाल हनुमान ध्वजा पदयात्रा को लेकर एसएसपी ग्राउंड में 2 जनवरी से 10 जनवरी तक श्री राम कथा का आयोजन किया गया था।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *