Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प सभा’: डॉ. अजय पोद्दार का हुंकार, हजारों की भीड़ उमड़ी

कुल्टी । भारतीय जनता पार्टी की ओर से कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर एएडीए न्यू रोड बस स्टैंड के समीप एक विशाल ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित इस जनसभा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।

डॉ. अजय पोद्दार का तीखा संबोधन – सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अजय पोद्दार ने बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, वैसी स्थिति बंगाल में न बने, इसके लिए जनता को सजग रहना होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के शासन में बंगाल ‘जिहादियों का अड्डा’ बनता जा रहा है और जनता से सरकार को उखाड़ फेंकने तथा भाजपा को समर्थन देने की अपील की।
एक अनूठी पहल के तहत डॉ. पोद्दार ने स्वयं उत्तरीय धारण करने के बजाय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और महिलाओं को अपने हाथों से सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “यही कार्यकर्ता हमारी असली धरोहर हैं।”

संगठनात्मक एकजुटता का संदेश
आसनसोल जिला के को-मीडिया इंचार्ज टिंकू वर्मा ने सभा को ‘यज्ञ’ की संज्ञा देते हुए कहा कि वर्ष 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनाना ही इस यज्ञ की मुख्य आहुति होगी। उन्होंने डॉ. अजय पोद्दार को पुनः विधायक बनाए जाने का आह्वान भी किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विशिष्ट वक्ता विनोद सिंह सोलंकी ने राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की विफलता पर सवाल उठाए तथा भाजपा को एकमात्र विकल्प बताया।

सामाजिक सरोकार: कंबल वितरण
राजनीतिक संदेश के साथ-साथ जनसेवा का भी दृश्य देखने को मिला। डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व में जरूरतमंदों एवं कार्यकर्ताओं के बीच 300 से अधिक कंबलों का वितरण किया गया।
इस मौके पर टिंकू वर्मा (जिला भाजपा को-मीडिया इंचार्ज सह कुल्टी मंडल विधानसभा उपाध्यक्ष),
सुनील भर (अध्यक्ष, मंडल-4), अमर प्रसाद (अध्यक्ष, मंडल-3), संजू घोष (अध्यक्ष, मंडल-1),
काजल दास, महुआ राय, कबीर सिंह, हेमंत माझी, निर्मल माजी, संदीप यादव, अनिल गुप्ता, सत्यजीत दास, बादल पाल (जिला सचिव), सुजीत बरनवाल, संजीत दास, उत्तम मंडल, विजय साव, सिद्धार्थ चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *