स्वामी विवेकानंद जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
आसनसोल । आसनसोल रामकृष्ण मिशन की तरफ से स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी और अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे।
शोभायात्रा में आसनसोल के कई स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। लोगों ने स्वामी विवेकानंद की बड़ी-बड़ी तस्वीर लेकर शोभायात्रा में भाग लिया। इसके उपरांत जुबली इलाके में एक सभा का आयोजन किया गया, जहां मंत्री मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मंत्री मलय घटक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान व्यक्ति थे जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने शिकागो के धर्म महासम्मेलन में जो भाषण दिया था, उसे आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा सर्वधर्म समभाव की बात कही और भेदभाव से बड़ा पाप नहीं होता है।
मंत्री ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है और यह शपथ लेने का दिन है कि हम स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को साकार करने के लिए प्रयास करेंगे।













