स्वदेशी जागरण मंच ने निकाली स्वदेशी संकल्प यात्रा
आसनसोल । आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्वदेशी जागरण मंच की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस बारे में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहा करते थे कि गर्व से बोलो हम हिंदू हैं, लेकिन आज हिंदुओं में गर्व की वह अनुभूति कम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या होती है, शमशेर गंज में हिंदू पिता पुत्र की हत्या कर दी जाती है, कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछ कर हिंदुओं की हत्या की जाती है, तब वैसा प्रतिवाद नहीं होता जैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोचकर खामोश हैं कि वह धर्मनिरपेक्ष हैं, वह दरअसल फर्जी धर्मनिरपेक्ष हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की हत्या पर विरोध नहीं करते, लेकिन गाजा या फिलिस्तीन में कुछ होता है तो सड़कों पर उतर जाते हैं।













