Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ओसीपी में अचानक चाल धंसने से दो लोगों की मरने की आशंका

कुल्टी ।  आसनसोल बीसीसीएल के बोडरा ओपेन कास्ट माइंस आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल कुल्टी थाना अंतर्गत बोडरा में चल बीसीसीएल की ओपेन कास्ट माइंस मे कोयले की अवैध उत्खनन के दौरान अचानक से चाल धंसने से 6 लोगों की दबने की खबर सामने आई है, वहीं इस घटना में अब तक खदान से चार लोगों को बाहर निकाला जा चूका है, जिसमे दो लोगों की मरने की आशंका है, मरने वालों मे एक महिला भी होने का दावा किया जा रहा। बाकि के दो लोगों को गंभीर अवस्था मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, वहीं खदान में दो अन्य लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनको बाहर निकालने के लिए पोकलेन मशीन की मदद से रेसक्यू की जा रही है, घटना को लेकर बोडरा ओपेन कास्ट माइंस के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ के अलावा भारी संख्या मे पुलिस बल और सीआईएसएफ तैनात है, वहीं लोगों की इस भीड़ में मृतकों के परिजन भी शामिल है, जिनका रो -रोकर बुरा हाल है। वहीं देखा यह भी जा रहा है की कुछ कोयला माफिया मृतकों के परिजनो को मौके से भगाने की भी लगातार कोशिश कर रहे हैं, पर मृतकों के परिजन मौके से टस से मस नहीं हो रहे वह किसी भी हाल मे अपने रिश्तेदारों के शव को एक झलक पाने की आस में खड़े हैं, उनको यह उम्मीद है की शायद इस घटना में उनके परिजन जीवित हों और प्रशासन उनको बचा ले, यह घटना इलाके मे कोई नई नही है। इससे पहले भी कई बार बोडरा के इस कोयला खदान मे चाल गिरने की घटना सामने आई है, जिसमे दबने से कई लोगों की जान चली गई है, बावजूद इसके कोयला माफियाओं द्वारा इस खदान से अवैध रूप से कोयला की उत्खनन और उसकी तस्करी कम नही हुई है और आए दिन 3 से 4 ट्रक कोयला निकालकर इलाके में स्थित कोयला भटठों में खपाने का काम काफी जोर सोर से चल रहा है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *