Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आसनसोल प्रगति का सामाजिक कार्य

आसनसोल । स्वेच्छासेवी संस्था “आसनसोल प्रगति” ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर 3 कैंसर पीड़ितों को 25 हजार रुपये, 1 गरीब लड़की की शादी के लिए 20 हजार रुपये, 4 छात्रों की 3 महीने की हॉस्टल फी, 2 ट्राई साइकिल और 1 व्हील चेयर प्रदान की। इस अवसर पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन स्वामी नंदिशानंद महाराज, उपाचार्य काजी नजरूल विश्वविद्यालय डॉ. उदय बंधोपाध्याय, रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, व्यवसायी सह समाजसेवी दीपक रुद्र, सचिन राय, सोमनाथ गड़ाई, डॉ. दिलीप दत्त उपस्थित थे। आसनसोल प्रगति के पिंटू भट्टाचार्य ने कहा, “हम स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर यह कार्य कर रहे हैं।”

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *