Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तृणमूल अगर भाजपा के सीटिंग सीट पर राजद को मौका दे तो भाजपा का सुपड़ा साफ होगा – नंद बिहारी यादव

कोलकाता। “वेस्ट बंगाल यादव समाज” के गंगासागर तीर्थ यात्री सेवा समिति में विशिष्ट तिथि के तौर पर पहुंचे पश्चिम बंगाल राजद के कद्दावर नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नंद बिहारी यादव निक निजी यूट्यूब चैनल के द्वारा कोलकाता में तृणमूल के निजी राजनीतिक रणनीतिक दस्तावेज कार्यालय के कार्यालय में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के द्वारा छापा डालने और बंगाल की राजनीति के बारे में पूछे गए सवालों पर उन्होंने तगड़ा हमला करते हुए गृह मंत्री अमित शाह को तड़ीपार और गोधरा कांड का रजिस्टर्ड क्रिमिनल बताया। श्री यादव ने बंगाल विधानसभा चुनाव में पूछे गए सवाल पर क्या राष्ट्रीय जनता दल पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी। इस पर श्री यादव ने कहा कि राजद के सुप्रीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इस पर फैसला लेंगे। लेकिन उन्होंने बंगाल की राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में बताया कि अगर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस उन सीटों पर जहां बीजेपी जीत गई है जहां बिहार उत्तर प्रदेश विशेष कर हिंदी भाषा भाषी सर्वाधिक है और वहां हिंदी फैसले हैं। विधायक और उन सीटों पर अगर तृणमूल कांग्रेस राजद को गठबंधन नीति के तहत को छोड़ दे। गठबंधन नीति के तहत उन्होंने दावा किया कि भाजपा का पूरे बंगाल में सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में लालू यादव को चाहने वाले करोड़ों लोग हैं और यह लोग जो हिंदी भाषी जो बंगाल में लोग हैं। अमन चैन शांति के चाहने वाले लोग हैं जो देश में संविधान का राज और धर्मनिरपेक्षता सामाजिक न्याय सर्वधर्म समभाव का समाज चाहते हैं, जो बंगाल में कायम है। चाहे वह किसी भी जाति और धर्म से संबंध रखता हो। प्रत्येक नागरिक बंगाल में भारत और मिनी इंडिया के रूप में हर जाति हर धर्म हर भाषा के लिए नागरिकों का यह राज्य बताता है। श्री यादव ने कहा और उनका दावा है कि जहां-जहां बीजेपी जीत जाती है। वहां अगर तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल को सीट छोड़ दे तो भाजपा का पूरी तरह से सफाई कर देंगे। उन्होंने आगे बताया की 90 और 2000 के दशक में बंगाल में कभी बड़ा बाजार और आसनसोल में हीरापुर आसनसोल दक्षिण सीट राष्ट्रीय जनता दल का हुआ करता था और आज भी उन्होंने पश्चिम बंगाल के जो हिंदी पट्टी है जहां हिंदी समझ है। उन सीटों पर अगर राजद भाजपा से सीधी टक्कर में लड़े तो भाजपा का सुफरा साफ हो जाएगा। भाजपा नहीं जीत पाएगी यह श्री यादव का दावा है। श्री यादव ने दावा किया कि भारत में संघ और भाजपा का अंत समाजवादियों के हाथों ही होगा और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के गणतंत्र भारत के संविधान की रक्षा समाजवादी ही करेंगे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed