जनप्रिया आवास में बिजली काटने और घर की खराब गुणवत्ता के आरोप
अंडाल । जनप्रिया आवास कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने घर का बकाया राशि नहीं देने पर बिजली काट दी और घर की खराब गुणवत्ता के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। गौतम सिंहा नामक एक निवासी का आरोप है कि कंपनी ने उनसे अतिरिक्त पैसे मांगे और बिजली बिल नहीं देने पर काट दिया। उनका आरोप है कि घर में कई कमियां हैं और सीलन, छत पर जल जमाव जैसी समस्याएं हैं।
कंपनी के मैनेजर का कहना है कि घर सही तरीके से बनवाया गया था, लेकिन समय पर रखरखाव नहीं होने से समस्याएं हुई हैं। उन्होंने अतिरिक्त पैसे लेने के आरोप को गलत बताया और कहा कि समझौता हो गया है।
दरअसल अंडाल ब्लॉक के खंद्रा स्थित जनप्रिया आवास में रह रहे एक व्यक्ति ने कंपनी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। जनप्रिया आवास कंपनी के घर में रह रहे गौतम सिंहा का आरोप है कि कंपनी के द्वारा पहले तो उनसे अतिरिक्त पैसे की मांग की जा रही है और पैसे का दवाव बनाते हुए कंपनी की ओर से उनका बिजली बिल काट दिया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि उन्हें जो घर बनवाकर दिया गया है उसमें कई सारी कमियां है। यानी उनसे पैसे तो पूरे लिए गए हैं लेकिन कम गुणवत्ता वाले चीजों से घर को बनवाया गया है, जिसके कारण घर में सीलन की समस्या छत पर जल जमाव जैसी कई सारी समस्याएं देखने को मिल रही है।
गौतम सिंह का ऐसा आरोप है कि यह घर उन्होंने कुछ महीने पहले भी लिए थे, लेकिन मौजूदा वक्त में घर की हालत खराब हो गई है। दूसरी तरफ इस विषय में जब जनप्रिया आवास कंपनी के मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमने उन्हें घर सही तरीके से बनवा कर दिया था। लेकिन घर में सही समय पर पेट न करवाने की वजह से घर की हालत हुई है और अगर घर में कुछ मरम्मत कराने की आवश्यकता है तो वह हम करवा देंगे। अतिरिक्त पैसे लेने के सवाल पर भी उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि दोनों के बीच पैसे को लेकर समझने में दिक्कत हुई थी जो कि अब सब कुछ साफ हो चुका है।













