Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बस एसोसिएशन पर परिवहन कर्मचारियों को बंचित करने का आरोप: 50 रुपये चंदा के नाम पर वसूली

आसनसोल । आसनसोल में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने आसनसोल बस एसोसिएशन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बस एसोसिएशन परिवहन कर्मचारियों से 50 रुपये प्रति बस चंदा ले रही है, लेकिन इस पैसे का एक भी रुपया परिवहन कर्मचारियों के कल्याण के लिए उपयोग नहीं किया जा रहा है। अहलूवालिया ने कहा कि पहले 30 रुपये प्रति चंदा लिया जाता था, लेकिन अब 50 रुपये प्रति बस चंदा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन कर्मचारियों को अपने बीच चंदा करके अपने परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करना पड़ता है, लेकिन बस एसोसिएशन का पैसा परिवहन कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी भयानक है कि अगर कोई बस कर्मचारी का देहांत हो जाता है, तो उसके परिवार के लोगों को चंदा करके मृतक के शव का अंतिम सस्कार करना पड़ता है। अहलूवालिया ने बस एसोसिएशन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *