Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में बालू के अवैध गाड़ियों के संचालन से हादसा: लोगों में आक्रोश

आसनसोल । आसनसोल में बालू के अवैध गाड़ियों के संचालन की वजह से एक हादसा हुआ है। आज सवेरे भगत सिंह मोड़ से सेनरेले रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे पुल पर बालू लदा एक ट्रक टकरा गया, जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया। सूत्रों के अनुसार, यह ट्रक दामोदर नदी घाट से अवैध रूप से बालू लेकर आ रहा था, जब ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सीधे ब्रिज से टकरा गया। यह पहला मौका नहीं है जब आसनसोल शहर में बालू के अवैध परिचालन का आरोप सामने आया है। लोकों का कहना है कि जिस तरह से बालू ट्रकों का परिचालन हो रहा है, उससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अवैध बालू गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *