आसनसोल में बीजेपी का धरना-प्रदर्शन, चुनाव आयोग के फैसले का विरोध
आसनसोल । आसनसोल कोर्ट परिसर घड़ी मोड़ पर जिला बीजेपी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। चुनाव आयोग की ओर से फॉर्म सात को अन्यायपूर्ण तरीके से खारिज करने के आरोप को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। धरने पर जिला भाजपा पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, कृष्णेंदु मुखर्जी, केशव पोद्दार, अरिजीत राय, उपासना उपाध्याय, नीलू हाजरा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देबतनु भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग ने समय दिया था कि अगर किसी के नाम में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जा सकती है, लेकिन टीएमसी के इशारे पर ईआरओ फॉर्म सात को अस्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी जानबूझकर अयोग्य नाम को सूची में रखना चाहती है, क्योंकि अयोग्य लोगों को मतदाता सूची में रखकर टीएमसी चुनाव जीत सकती है। उन्होंने चुनाव आयोग से फॉर्म सात को स्वीकार करने की मांग की।













