भारत मुक्ति मोर्चा ने जिला शासक कार्यालय का घेराव किया, आरएसएस-बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
आसनसोल । भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा और राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा ने जिला शासक कार्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर उत्पल बाउरी ने बताया कि आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़े, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्गों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हैं।
उन्होंने कहा कि 7 तारीख को ज्ञापन दिया गया था और 22 तारीख को महा रैली निकाली जाएगी। आरोप लगाया कि आरएसएस और बीजेपी धरतीपुत्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। 22 फरवरी को नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। उत्पल बाउरी ने कहा कि उड़ीसा में भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन रोक दिया गया था, इसके बावजूद भी हम अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी नहीं चाहती कि देश के धरतीपुत्र अपनी आवाज उठाएं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।













