कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
आसनसोल । पश्चिम बर्दवान युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार एसडीओ कार्यालय के सामने एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि दिल्ली में बैठे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर घन्टे नियम बदल रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि इस तरह आम लोगों को परेशान करके जो एसआईआर प्रक्रिया चल रही है, कांग्रेस इसका तीव्र विरोध करती है। उन्होंने कहा कि डीएम, एसडीएम, बीडीओ, ईआरओ से लेकर बीएलओ तक सभी परेशान हो रहे हैं और सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को हो रही है।
विरोध प्रदर्शन में पश्चिम बर्धमान जिला युवा कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर सौभिक मुखर्जी, सौम्यदीप्त राय, शशि दुबे, मो. शाकिर सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।













