Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल, हजारों लोगों को कराया गया खिचड़ी भोग

आसनसोल । जीटी रोड बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महाबीर स्थान मंदिर परिसर में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच लगभग 300 कंबल वितरण किया गया। वहीं हजारों लोगों को खिचड़ी भोग कराया गया। इस मौके पर महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मानवता की सेवा का दृश्य देखना सुखद है। जरूरतमंदों को कंबल वितरण और खिचड़ी भोग का आयोजन न केवल धार्मिक परंपराओं का पालन है, बल्कि समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में बेसहारा लोगों को कंबल देना सबसे बड़ा दान माना जाता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान और सामूहिक भोज एकता का प्रतीक है। इसे ‘अन्न दान’ के रूप में अत्यंत फलदायी माना गया है। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, जगदीश प्रसाद केडिया, नथमल शर्मा, एस एन दारुका, सियाराम अग्रवाल, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, आकाश मुखर्जी, पार्षद बबीता दास, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, मुन्ना शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, महेश शर्मा, गोविंद शर्मा, कैलाश अग्रवाल, डॉक्टर जेके सिंह, शंकर शर्मा, मुकेश शर्मा, संजय जलन, मुकेश पहचान, बाबन दास, संदीप ड्रोलिया, अभिषेक केडिया, आनंद पारीक, सुदीप अग्रवाल, सौरव गाड़ीवान, मुंशी शर्मा, मोनू अग्रवाल, मनीष भगत, अभिषेक वर्मन, प्रकाश अग्रवाल, रौनक जालान सहित अन्य मौजूद थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *