भाजपा मंडल 2 के तरफ से बाजार में खोला गया कार्यालय, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड स्थित श्रीराम धर्मशाला परिसर में भाजपा मंडल 2 की ओर से भाजपा का कार्यालय खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के युवा नेता और समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सुदीप चौधरी, मदन मोहन चौबे, अभय बर्नवाल, सुरेन केडिया, रेखा शर्मा, सुजीत ठाकुर, आशीष बरनवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। 
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह कार्यालय स्थानीय लोगों की सेवा के लिए खोला गया है और भाजपा का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना एवं बुनियादी सुविधाओं को जन जन तक पहुंचना है। कार्यालय खुलने से लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा एवं उसकी समाधान करने में सुविधा होगी।
