Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में श्री श्री दक्षिण काली मंदिर सोसाइटी का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

आसनसोल । आसनसोल के डिपो पाड़ा इलाके में स्थित श्री श्री दक्षिण काली मंदिर सोसाइटी का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा बेलडंगाल, धादका, गोपाल नगर, छाई रास्ता होते हुए मंदिर में आकर समाप्त हुई।

मंदिर कमेटी के सचिव मलय मजूमदार ने बताया कि इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद भोग वितरण का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि शाम को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। 17 जनवरी को मंदिर प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके अलावा, लेप्रोसी गांव के रहने वालों के बीच कंबल और साड़ी का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *