आसनसोल में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान जब्त किए 19 लाख 16 हजार रुपये, 3 लोग गिरफ्तार
आसनसोल । आसनसोल के बाराबनी थाना क्षेत्र के गौरंडी इलाके में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक लाल रंग की चार पहिया गाड़ी से 19 लाख 16 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और गाड़ी को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, कार के लोग उस पैसे को बिहार के सीवान जिला से ला रहे थे।
पुलिस ने बताया कि गाड़ी का नंबर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का था। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद बाराबनी थाना ने उन्हें हिरासत में ले लिया और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि यह पैसा कहां से आया और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।













