Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कृष्णा प्रसाद : 18 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम 25 को किया गया स्थानांतरित

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी एवं आसनसोल के जनप्रिय भाजपा के युवा नेता कृष्णा प्रसाद के तत्वाधान में आगामी 18 जनवरी रविवार को रक्तदान शिविर के साथ आई टेस्टिंग कैंप, होम्योपैथी दवा, आयुर्वेदिक दवा शिविर एवं आसनसोल में सामूहिक विवाह का जो उनका लक्ष्य था उसका रजिस्ट्रेशन होने वाला था, उस कार्यक्रम का स्थानांतरण 25 जनवरी रविवार को किया गया है। इस संदर्भ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कृष्णा प्रसाद ने बताया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के सिंगूर में भव्य और विशाल जनसभा में आ रहे हैं। इस भव्य और विशाल जनसभा को देखते हुए इस कार्यक्रम का स्थानांतरण 25 जनवरी रविवार को किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *