Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में श्री श्री दक्षिणा काली मंदिर सोसाइटी का 25वां स्थापना दिवस

आसनसोल । आसनसोल के डिपो पाड़ा इलाके में स्थित श्रीश्री दक्षिणा काली मंदिर सोसाइटी की तरफ से मंदिर कमेटी का 25वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का दूसरा दिन है, जिसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, नेत्र सहित अन्य जांच की गई। इस मौके पर मंदिर कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मलय मजूमदार, तापस मुखर्जी, तपन दास, श्याम सुंदर लाल्टु, तपन साना सहित मंदिर कमेटी के तमाम लोग उपस्थित थे। तापस मुखर्जी ने कहा कि इस साल मंदिर कमेटी का 25वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और आज नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय निवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *