आसनसोल स्टेडियम में कबड्डी टूर्नामेंट का किया गया आयोजन
Oplus_0
आसनसोल । आसनसोल सब-डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एएसएसए) द्वारा आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन आसनसोल स्टेडियम में किया गया।

इस अवसर पर एएसएसए कबड्डी टूर्नामेंट की संयोजक सुदेशना घटक, कबड्डी टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष पवन गुटगुटिया, एएसएसए के उपाध्यक्ष श्यामल मुखर्जी, बलगोविंद मुखीम, तुहिन मुखर्जी और उत्पल रॉयचौधरी, एएसएसए के संयुक्त सचिव, बनश्री सेनगुप्ता, एएसएसए की मानद कबड्डी सचिव और अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
