आरबी हैप्पी नर्सरी स्कूल का 40वा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
बर्नपुर(भरत पासवान)। आरबी हैप्पी नर्सरी स्कूल की ओर से न्यू टाउन मिड स्थित ग्राउंड में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बर्नपुर आदर्श विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह को सलामी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वहीं कार्यक्रम की संबोधित करते हुए डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आरबी हैप्पी नर्सरी स्कूल द्वारा बीते साल की तरह इस साल भी शानदार तरीके से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। वहीं प्राथमिक स्तर से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने से वे आगे चलकर काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वहीं इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों तथा अभिभावकों के लिए इवेंट का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के पश्चात अतिथियों के हाथों विभिन्न इवेंट में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल संगीता चौधरी ने बताया 40वे वर्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस स्कूल के कई विद्यार्थी सफलता हासिल कर कई सरकारी पद पर हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या लेंगे लेकिन बच्चों को बेहतर शिक्षा देने से कोई समझौता नहीं किया जाता है। वहीं इस अवसर पर अतिथि के रूप में कमलेंदु मिश्रा, संजीत माझी, एस सुब्रमण्यम उपस्थित थे। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता का सुचारु रूप से संचालन कराने में आसनसोल स्पोर्ट्स ऑफिशियल के सूखेन बनर्जी, जितेंद्र श्रीवास्तव, जितेन दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
