Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया

जामुड़िया । जामुड़िया में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी मौसमी बाउरी और उसके प्रेमी अभिराम बाउरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभिराम बाउरी मौसमी बाउरी से शादी नहीं होने की वजह से कई दिनों से उसके पति संजीव बाउरी को हटाने की साजिश रच रहा था। आखिरकार उसने मौका मिल गया और उसने प्रेमिका के साथ मिलकर संजीव बाउरी की हत्या कर दी। इस मामले में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ध्रुव दास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह प्रेम संबंधों का मामला है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। जांच जारी है और फॉरेंसिक जांच के लिए भी आवेदन किया गया है।

 

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed