Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मंदिर के 16 वे स्थापना दिवस पर कार्यक्रम के साथ नई 27 सदस्य कार्यकारणी कमिटी का शपथ ग्रहण समारोह

नियामतपुर । नियामतपुर स्थित श्री श्याम एवं दादी मंदिर के 16 वे स्थापना दिवस पर भव्य एक दिवसीय भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण के साथ मंदिर की नई 27 सदस्य कार्यकारणी कमिटी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अरुण संघई अध्यक्ष, राजेश डोकानिया सचिव एवं शम्भू अग्रवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए। वहीं इस अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार एवं ज्योत जगाकर बाबा के दरबार में भजनो का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस्म कोलकाता से आये युवा भजन सम्राट गोविन्द दामनी ने बाबा के दरबार मे भजनो की अमृत वर्षा की। इस दौरान मंदिर प्रांगण मे हजारों की तादाद मे बाबा के भक्तो ने अपनी हाजरी लगायी। वहीं दरबार में आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी उपस्थित हुए। जिन्हें मंदिर कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।

 

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *