पांडवेश्वर में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
पांडवेश्वर । पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने 2.30 करोड़ की लागत से बने इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन से स्थानीय निवासियों को अंतिम संस्कार के लिए दुर्गापुर या आसनसोल जाने की जरूरत नहीं होगी। विधायक ने कहा कि इस शवदाह गृह के संचालन से 15 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और यहां अंतिम संस्कार के लिए न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा। यह सुविधा अजय नदी के तट पर स्थित है और इसका निर्माण उखड़ा रोटरी क्लब द्वारा ‘द ग्रुप’ के सीएसआर फंड से किया गया है। वहीं विधायक ने कहा कि टीएमसी सरकार की तरफ से सिर्फ वेलोग आम लोगों की समस्या के लिए काम कर रहे हैं। वेलोग बयान बाजी नहीं करते हैं। वे लोग विकास के मुद्दे पर काम करते हैं। विरोधी वाले लोगों को कुछ नहीं मिलता है तो वह लोग बस बयान बाजी ही करते हैं। इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की जिम्मेदारी पांडवेश्वर पंचायत समिति को सौंप दी गई है।











