Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अब वैभवी टाइनी टाइट्स राज्य की सबसे बड़ी प्ले स्कूल – पुष्पा बागड़ी

आसनसोल । वैभवी टाइनी टॉट्स के आसनसोल स्तिथ तीनों शाखाओं का वार्षिक कार्यक्रम का समापन समारोह आसनसोल के रवींद्र भवन में मंगलवार आयोजित किया गया। बीते 8 जनवरी से तीनों शाखा में क्रीड़ा 6 दिनों में विभिन्न कक्षाओं का अलग अलग क्रीड़ा प्रतियोगिता की गई, जिनका आयोजन शाखा प्रबंधकों द्वारा किया गया।

वही मंगलवार को दो चरणों में वार्षिक उत्सव “ उत्तपात “ का आयोजन किया गया

मंगलवार दोपहर से ही हज़ारो की सांख्या में बच्चों और अभिवावकों का ताता लगा रहा

पहले चरण का शुभ आरम्भ दोपहर 1.30 बजे दीप प्रजवलन में मुख्य अतिथि इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक एके शर्मा, बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीके ढल्ल, आसनसोल गुजराती समाज के अध्यक्ष निखिलेश उपाध्याय, वरिष्ठ समाज सेवी पवन गुटगुटिया द्वारा किया गया, वहीं प्रथम चरण का पुरस्कार वितरण मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सत्यजीत बगड़ी, कनकधारा की अध्यक्ष पूजा उपाध्याय, सचिव सोनिया पचीसिया, अंजना चौधुरी, मधु डुमरेवाल द्वारा किया गया। इस चरण में बर्नपुर और धादका के प्राचार्य शिखा बागड़ी, शारदा गुप्ता रिंकी बनर्जी आदि के नेतृत्व में बच्चों ने कई प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए।
शाम 5 बजे दूसरे चरण का आयोजन में मुख्य अतिथि सैंट विंसेंट के प्राचार्य रवि विक्टर एवं लॉरेटो कॉन्वेंट की प्राचार्या जेन्सी थॉमस, बर्नपुर रिवरसाइड की उपचार्या स्वीटी मैडम, नगर निगम की पार्षद श्रावणी मंडल ने मिल कर डीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुरुवात किया।
पुरस्कार वितरण होटल एसोसिएशन के मनिंदर कुंद्रा, अनिल जालान सीबीएफसीआई के वरिष्ठ सदस्य रिजू चटर्जी, इंडियन आयल के चेयरमैन क्लब के वरिष्ठ सदस्य संजय पटेसरिया द्वारा किया गया।
विभिन रंगारंग कार्यक्रओ में 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। वार्षिक उपलब्धियों के साथ साथ कीड़ा प्रतियोगिता में विजयी 237 बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।

मंच का संचालन नवनीत बागड़ी, वैभवी बागड़ी आदि ने किया 

अपने स्वागत भाषण में वैभवी फाउंडेशन के कर्णधार जगदीश बागड़ी और पुष्पा बागड़ी ने यह दावा किया की अब 500 से अधिक बच्चों वाली प्ले स्कूल पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी प्ले स्कूल बन चुकी है।

रवि विक्टर, सिस्टर जेन्सी, ए के शर्मा ने भी इस बात की सराहना की और कहा की समस्त बागड़ी परिवार की २० वर्षों की कठिन परिश्रम का यह परिणाम है की वैभवी टाइनी टॉट्स के बच्चे जिस उच्च विद्यालय में जाते है उस विद्यालय का नाम रोशन करते है ।

 

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *