Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम कार्यालय के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट प्रलय कुमार मांझी, कल्लोल राय, पार्षद रीना मुखर्जी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 1897 में आज ही के दिन हुआ था और वे भारत की आजादी की लड़ाई के सबसे बड़े नायक थे। उन्होंने कहा कि अगर देश के सभी लोगों का समर्थन नेताजी को मिल गया होता तो हमारा देश 1947 से पहले ही आजाद हो गया होता।
गुरुदास चटर्जी ने कहा कि नेताजी का संदेश “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना आजादी से पहले था। उन्होंने कहा कि नेताजी ने नौजवानों को देश के लिए कुर्बानी देने के लिए प्रेरित किया था।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *