Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शिल्पांचल में स्वैच्छिक रक्तदान और सामूहिक विवाह पंजीकरण शिविर का आयोजन

आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी, धार्मिक प्रवृति के धनी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से आगामी 25 जनवरी को कल्ला बाईपास मोड़, केएनयू विश्वविद्यालय के निकट उनके आवासीय चार दिवारी में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान और सामूहिक विवाह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया है। यह आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गण विवाह पंजीकरण, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, आयुर्वेद शिविर, होम्योपैथी शिविर, नेत्र परीक्षण शिविर, भजन संध्या आदि शामिल हैं। कृष्णा प्रसाद ने शिल्पांचल वासियों से अपील की है कि वे इस शिविर में आकर रक्तदान करें और स्वस्थ्य जांच कराएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शिल्पांचल के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकते हैं और समाज सेवा में योगदान कर सकते हैं।शिविर का आयोजन शिल्पांचल के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज सेवा और स्वास्थ्य जांच के क्षेत्र में एक नया कदम है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *