उपमेयर ने ध्रुव डंगाल सोशल वेलफेयर कमेटी के सरस्वती पूजा का किया उद्घाटन
बर्नपुर(भरत पासवान)। सामाजिक संस्था ध्रुव डंगाल सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा ध्रुव डंगाल के सीता सायर तालाब समीप सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। वहीं गुरुवार की शाम सरस्वती पूजा का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप ने आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी के अलावा पार्षद राकेश शर्मा, तृणमूल वार्ड अध्यक्ष राजेश सिंह, महिला वार्ड अध्यक्ष राखी विश्वकर्मा, गुलशन सिंह, कमल सिंह, आयोजक राजीव सिंह, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
वहीं उपमेयर अभिजीत घटक ने फीता काटकर तथा गुरुदास चटर्जी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती पूजा का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों को उत्तरीय पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिजीत घटक ने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए सभी को सरस्वती पूजा की शुभकामना दी। वहीं कमेटी के सदस्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीसरे वर्ष सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी द्वारा कुछ माह पहले ही पंजा कंपीटिशन का आयोजन किया गया था। कमेटी का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल समाज का निर्माण करना है। कमेटी द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण करने के साथ मां सरस्वती की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है।












