वीके ढल्ल एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के कॉम्पिटिशन डायरेक्टर नियुक्त
आसनसोल । वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट वीके ढल्ल को एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के राइफल/पिस्टल इवेंट्स के लिए कॉम्पिटिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। यह चैंपियनशिप 2-14 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होगी।
इस चैंपियनशिप में सभी एशियाई देशों के शूटर हिस्सा लेंगे, जिसमें राइफल और पिस्टल के इवेंट्स होंगे। वीके ढल्ल पहले भी कई बड़े शूटिंग इवेंट्स में कॉम्पिटिशन डायरेक्टर रह चुके हैं।
आसनसोल राइफल क्लब के अभिनव साव भी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उनके अलावा, पश्चिम बंगाल से एड्रियन कर्माकर और संद्राता रॉय भी इस प्रतिष्ठित इवेंट में हिस्सा लेंगे।












