Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

स्कूल बंद, निजीकरण के विरोध में पूर्व विद्यार्थियों का प्रदर्शन, डीआईसी को गुलाब देकर जताया विरोध

बर्नपुर(भरत पासवान)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तथा सरस्वती पूजा के अवसर पर बर्नपुर बॉयज़ हाई स्कूल और बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पूर्व छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को स्कूल के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।
पूर्व विद्यार्थियों का कहना है कि सेल आईएसपी प्रबंधन की ओर से इन दोनों स्कूलों को बंद करने अथवा निजी हाथों में सौंपने की बात सामने आई है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अशोक रूद्र भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वे आज यहां किसी राजनीतिक प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि एक पूर्व छात्र के रूप में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों से हजारों लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं और यहां गरीब व निम्न-मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। अशोक रूद्र ने साफ कहा कि यदि इन स्कूलों को बंद किया गया या निजी हाथों में दिया गया, तो सबसे ज्यादा नुकसान गरीब तबके के लोगों को होगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर भविष्य में स्कूलों का निजीकरण किया जाता है, तो वर्तमान में ली जा रही फीस संरचना को ही बनाए रखना होगा, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। अन्यथा, पूर्व छात्रों ने आंदोलन को और बड़े स्तर पर करने की चेतावनी दी। वहीं इसी दौरान 10 नंबर गेट समीप नेताजी की प्रतिमा के समक्ष नेताजी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें आईएसपी के डीआईसी सुरजीत मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।इसी दौरान अशोक रुद्र के नेतृत्व में पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने डीआईसी सुरजीत मिश्रा को गुलाब देकर अनोखे तरीके से स्कूल को बंद एवं निजीकरण करने का विरोध जताया।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *