Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में आमदेर पाड़ा आमदेर समाधान योजना के तहत क्लब शेड और लाइब्रेरी रूम का उद्घाटन

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 52 नंबर वार्ड के 50 नंबर बूथ में आमदेर पाड़ा आमदेर समाधान योजना के तहत क्लब के एक शेड और एक लाइब्रेरी रूम के काम का उद्घाटन किया गया। राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक ने नारियल फोड़ कर और शिलापट का अनावरण कर इसका उद्घाटन किया।
इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर एकम जे सिंह, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, पार्षद मौसमी बोस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पार्षद मौसमी बासु ने कहा कि आमदेर पाड़ा आमदेर समाधान योजना के तहत इस काम का उद्घाटन किया गया है, जिसकी लागत लगभग 9 लाख 50 हजार रुपया है। वहीं मंत्री मलय घटक ने कहा कि यह योजना स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शुरू की गई है, और इस तरह के कामों से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि लोगों को उनके घर के पास ही सभी सुविधाएं मिलें, और इस योजना के तहत यह काम उसी दिशा में एक कदम है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *