सुबह सवेरे नमाज पढ़ने जा रहे ग्रील दुकानदार पर हथियार से लैस अपराधियों का हमला, मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
बर्नपुर(भरत पासवान)। हीरापुर थाना अंतर्गत करीम डंगाल इलाके में शनिवार की सुबह अज्ञात बाइक सवार हथियार से लैस अपराधियों ने नमाज पढ़ने जा रहे 35 वर्षीय ग्रील दुकानदार पर हमला कर दिया। इस घटना में दुकानदार की मौत हो गई। वहीं परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल दुकानदार को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी इप्शिता दत्ता के नेतृत्व में पहुंची हीरापुर थाना पुलिस ने घटनास्थल के साथ परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीम डंगाल निवासी मोहम्मद सरफुद्दीन शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 5 बजे स्थानीय मस्जिद में जमाज पढ़ने जा रहे थे।
इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने सरफुद्दीन के पास फायरिंग कर दी। गोली सरफुद्दीन को नहीं लगी, इस घटना में किसी कारणवश सरफुद्दीन के नाक में गंभीर चोट लग गई। यही नहीं फायरिंग के बाद तेजी से अपराधी पिस्टल वहीं फेंककर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल सरकुल को आसनसोल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी सूचना मिलते ही एसएपी इप्शिता दत्ता के नेतृत्व में सीआई अशोक अशोक सिंह महापात्र के साथ हीरापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। मृतक के भाई मोहम्मद जैनुल ने बताया कि उनका भाई सरफुद्दीन का ग्रील, रॉड का दुकान है, किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। सुबह गाड़ी से आए अज्ञात अपराधी सरकुल को गोली मार दी। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है, जबकि सरफुद्दीन का किसी से कोई विवाद नहीं है। वहीं मृतक के पांच भाई है। मृतक के भतीजी मोहम्मद सानू ने बताया कि उसकी मां ने उसे जगाते हुए चाचा सरफुद्दीन पर हमला होने की बात कहते हुए जगाया, घटनास्थल पर मौजूद लोग केवल तमाशबीन बने थे। जबकि उनके चाचा के नाक से खून बहने के साथ पास ही बंदूक पड़ी थी, मोहम्मद सानू ने बताया कि परिजन ही सरफुद्दीन को आसनसोल जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोहम्मद सानू ने साफ कहा कि उनके चाचा की मौत गोली लगने से नहीं हुई है, नाक में गहरी चोट लगने अथवा किसी और कारण से उनकी मौत हुई है। सुबह सवेरे घटी इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल के साथ गोली का खोखा बरामद किया है। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ हत्यारों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
