Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद का बड़ा ऐलान: 501 बहन-बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए 25 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू

सामाजिक सेवा से लेकर भ्रष्टाचार और राजनीति तक कई बड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी

आसनसोल । शिल्पांचल आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी, धार्मिक प्रवृति के धनी एवं भाजपा के युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने शनिवार को अपने कल्ला आवासीय कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर सामाजिक सेवा से लेकर भ्रष्टाचार और राजनीति तक कई बड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बहन बेटियों को नमन करते हुए उन्हें शक्ति का स्वरूप बताया। साथ ही मां सरस्वती पूजा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। वहीं कृष्णा प्रसाद ने घोषणा किया कि 501 बहन-बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए 25 जनवरी से कल्ला स्थित उनके कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि वे बीते 33 वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहे हैं। इस दौरान रक्तदान शिविर, आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा, खिचड़ी भोग वितरण, दिव्यांगों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराना जैसे कई कार्य लगातार किए गए हैं।
कृष्णा प्रसाद ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के 13 वार्डों में जिन तीन घरों के निर्माण का वादा किया गया था, उनमें से एक घर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि आसनसोल में हजारों जर्जर मकान हैं, जो किसी भी आपदा में गिर सकते हैं। उन्होंने जनता से अपील किया कि 2026 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत समर्थन दें, ताकि लोगों को पक्का घर, पानी, बिजली और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। कृष्णा प्रसाद ने 19 तारीख को आसनसोल अनुमंडल अधिकारी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके विरोध में निकाली गई रैली के दौरान मंत्री मलय घटक के करीबी नेता राजू अहलूवालिया ने बस मालिकों को धमकाया कि वे भविष्य में भाजपा को बस न दें। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलपार इलाके में ड्रग्स का अवैध कारोबार चल रहा है, जिससे नेताओं को पैसा पहुंचता है और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलपार क्षेत्र में पानी, बिजली और सड़क की हालत बदहाल है और पूछा कि 15 वर्षों में रेलपार नॉर्थ विधानसभा के लिए आखिर क्या विकास हुआ। उन्होंने चापाकल भी उनके हस्तक्षेप के बाद ठीक किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कैंसर, किडनी और गंभीर बीमारियों से पीड़ित कई लोगों को जिला अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि आसनसोल में एम्स अस्पताल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आवेदन भेजा गया है। कृष्णा प्रसाद ने रानीगंज निवासी पप्पू सिंह पर हर महीने 100 करोड़ रुपये के कोयला सिंडिकेट चलाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल चुनाव में किया जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही ईडी और सीबीआई को कोयला व बालू सिंडिकेट के खिलाफ लिखित शिकायत दी जाएगी। बालू की ओवरलोडिंग के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर भी उन्होंने चिंता जताई। अंत में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल बदलाव चाहता है और सभी को मिलकर एक नया, सुरक्षित और विकसित बंगाल बनाना होगा। डीपु पड़ा सहित अन्य इलाकों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गई हैं और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *