Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा का स्टेट संकल्प पत्र समिति का गठन, अग्निमित्रा पाल को बनाया गया सह-संयोजक

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल ने विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को तेज करते हुए स्टेट संकल्प पत्र समिति का गठन कर दिया है। तपस रॉय को समिति का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि डॉ. अशोक लहरी संयोजक और अग्निमित्रा पॉल सह-संयोजक हैं। यह समिति पश्चिम बंगाल के लोगों से जुड़े प्रमुख मुद्दों, विकास योजनाओं और जन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी का चुनावी घोषणापत्र तैयार करेगी।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 27 और 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 और 31 जनवरी को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *