गणतंत्र दिवस: असनसोल रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, क्यूआर टीम का सघन जांच अभियान
आसनसोल । गणतंत्र दिवस के पूर्व आसनसोल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया गया है, मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और क्यूआर टीम संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान शुरू किया है। महिला और पुरुष जवानों की संयुक्त टीम बुलेट प्रूफ जैकेट और आधुनिक मेटल डिटेक्शन मशीन से लेश होकर पूरे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों सहित उनके लगेज की तलाशी ले रही है। इस अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
सभी प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, टिकट काउंटर सहित बाहरी परिसर में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पर कड़ी निगरानी रखी गई है। यात्रियों के सामान की जांच के लिए आधुनिक स्कैनर का उपयोग किया जा रहा है और संदिग्ध वस्तुओं का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।
यात्रियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है कि वे किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं और संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत आरपीएफ हेल्पडेस्क या हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचित करें।












