मन की बात सुने : कृष्णा प्रसाद के विशेष कार्यक्रम में पीएम मोदी की प्रेरणादायक बातें
आसनसोल । भारत के यशस्वी’ और ‘तेजस्वी’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘ मन की बात 25 जनवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे प्रसारित हो रहा है। यह कार्यक्रम का 130वां एपिसोड है। यह वर्ष 2026 का पहला ‘मन की बात’ एपिसोड है, जो गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रसारित हो रहा है। विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी, धार्मिक प्रवृति के धनी सह भाजपा के युवा नेता कृष्णा प्रसाद के कल्ला स्थित आवासीय कार्यालय चार दिवारी परिसर में होने वाले विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मन की बात को बड़े एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। कृष्णा प्रसाद ने इस विशेष प्रसारण को देखने और सुनने के लिए भाजपा के जिला के सभी पदाधिकारियों, नेतागण और कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रण दिए है। इसके अलावा सभी आम जनता को भी विशेष रूप से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र निर्माण, नारी शक्ति, विज्ञान, विरासत और ‘विकसित भारत’ के संकल्प जैसे विषयों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं।
