Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल प्राइड रन 2026: दिवंगत समाजसेवी बुलु चटर्जी की याद में सैकड़ों छात्रों ने लगाई दौड़

आसनसोल । रविवार को आसनसोल प्राइड रन 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह 6 किलोमीटर की दौड़ दिवंगत समाजसेवी बुलु चटर्जी की याद में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत पोलो ग्राउंड से हुई और यह पी. सी. चटर्जी मार्केट, मुर्गासोल में जाकर संपन्न हुई।
दौड़ के समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य सलाहकार सचिंद्र नाथ रॉय, प्रोग्राम चेयरमैन सतपाल सिंह कीर (पिंकी) और कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार साहा की सक्रिय उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *